Search for:
  • Home/
  • Political/
  • चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

Punjab ujala news : पंजाब में धान खरीद में दिक्कत के चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार (आज) सुबह 11 बजे से चार घंटे के लिए चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे बंद रखने का ऐलान किया है. किसान नेताओं ने कहा कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लालड़ू कस्बे में अंबाला चंडीगढ़ हाईवे जाम किया जाएगा.इस बीच, डेराबस्सी से बरवाला और आगे अंबाला तक यातायात जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व वाले एक अन्य किसान संगठन किसान मजदूर मोर्चा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि धान की देर से खरीद के विरोध में किसान 26 अक्टूबर से अनिश्चित काल के लिए सड़क अवरुद्ध कर देंगे।पंढेर ने कहा कि संगरूर और मोगा जिलों तथा फगवाड़ा और बटाला शहरों में एक-एक स्थान पर चक्का जाम आयोजित किया जाएगा.