Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला

Punjab ujala news : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक आतंकवादी हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग निर्माण का काम कर रही एक निजी कंपनी के श्रमिकों के शिविर पर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस और सेना ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की निंदा की है.