चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विमान में बम की खबर
Punjab ujala news : डीगढ़ एयरपोर्ट पर विमान में बम होने की आशंका पर जांच की जा रही है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं. इंडिगो की यह फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही थी. चंडीगढ़ में लैंडिंग के दौरान विमान को अलग कर दिया गया है. फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों की चेकिंग जारी है.सूचना यह भी मिल रही है कि चंडीगढ़ फायर डिपार्टमेंट के साथ-साथ चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल की गाड़ियां और रेस्क्यू टीमें पहुंच रही हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसी अफवाह है कि हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट में किसी ने बम रखा है. फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतर चुकी है और जांच जारी है. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
