Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • Weather : पंजाब में अचानक बदला मौसम

Weather : पंजाब में अचानक बदला मौसम

Punjab ujala news : पंजाब में अब ठंड तेजी से फैल रही है. मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राज्य में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और 27 तारीख के बाद मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी और बारिश की भी संभावना है.

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत दिये हैं. यहां समुद्री तूफान दाना कहर बरपा रहा है. चक्रवाती तूफान दाना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश होने की संभावना है. चक्रवात के 24 से 26 अक्टूबर के बीच तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि भारत, बांग्लादेश और म्यांमार सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं.