कांग्रेस कैडिडेंट की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
Punjab ujala news : हाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान के बाद महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन सीटों के बंटवारे को फाइनल टच देने में जुटा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची वायरल हो रही है। जिस पर महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से लिस्ट के फेक होने की बात कही गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पार्टी की ओर से अभी चुनाव को लेकर कोई सूची जारी नहीं की गई है। इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। हम जल्द ही कांग्रेस की पहली सूची जारी करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर जो सूची सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है, वह फर्जी है। कांग्रेस की ओर से अभी ऐसी कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। 20 अक्टूबर को सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस पहली लिस्ट जारी कर सकती है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी 100 से अधिक नामों की पहली सूची लगभग फाइनल कर चुकी है। इसको लेकर दो बार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो चुकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी एक-दो दिन में पहली सूची जारी कर सकती है।
