भगवंत मान सरकार का दिवाली तोहफा; किया बड़ा ऐलान
Punjab ujala news : पंजाब राज्य सहकारी बैंक के खाताधारकों को दिवाली का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सभी बड़े ऋणों पर एक महीने के लिए कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लेने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दिवाली वह समय होता है जब लोग खरीदारी करते हैं और यह ऑफर बैंक के ग्राहकों को आगामी त्योहारों को बड़े पैमाने पर मनाने की सुविधा प्रदान करने के लिए है। इस कदम का उद्देश्य सहकारी बैंकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि जीरो प्रोसेसिंग फीस सीमित समय के लिए है और 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी. भगवंत सिंह मान ने कहा कि बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत, उपभोक्ता और वाहन ऋण की सुविधा के लिए चंडीगढ़ में अपनी 18 शाखाओं के माध्यम से यह ऑफर शुरू किया गया है।
