अब ऑस्ट्रेलिया जाना हुआ आसान
Punjab ujala news : ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारतीयों के लिए लॉन्च किए गए वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस वीज़ा कार्यक्रम के तहत जारी किए गए 1000 स्पॉट के लिए केवल दो सप्ताह में 40,000 भारतीयों ने आवेदन किया है।
यह दावा ऑस्ट्रेलिया के प्रवासन राज्य मंत्री मैट थीस्लवेट ने किया है। इस नए वीजा के तहत 18 से 30 साल की उम्र के भारतीय अपनी इच्छानुसार एक साल तक ऑस्ट्रेलिया में रह सकेंगे, पढ़ सकेंगे और काम कर सकेंगे। थीस्लवेट ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन वर्किंग हॉलिडे मेकर कार्यक्रम की शुरुआत दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि वीजा बैलेट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है और इस महीने के अंत तक बंद हो जाएगी. सफल उम्मीदवारों को यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा और वे अगले वर्ष से ऑस्ट्रेलिया में रह सकेंगे।
