Search for:
  • Home/
  • India/
  • सरकार द्वारा पटाखों पर प्रतिबंध

सरकार द्वारा पटाखों पर प्रतिबंध

Punjab ujala news : बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। यह प्रतिबंध सभी प्रकार के पटाखों पर लागू होगा, जिनमें ऑनलाइन बेचे जाने वाले पटाखे भी शामिल हैं। जारी निर्देश के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को प्रतिबंध लागू कराने का जिम्मा सौंपा गया है.दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवासियों से वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार का सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाता है।दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने प्रतिबंध का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।