Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Rhea Chakraborty को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

Rhea Chakraborty को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

Punjab ujala news : हाइबॉक्स ऐप से जुड़े 500 करोड़ के घोटाले के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए कहा जो कि एक फ्रॉड ऐप है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

दरअसल दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेजा है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापनों के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश के लिए कहा। इस मामले में 500 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पहले ही इस धोखाधड़ी के मुख्य साजिशकर्ता सिवाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की स्थापना की थी। इसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप लॉन्च किया गया। इस ऐप के माध्यम से लगभग 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटाले में कई बड़ी हस्तियों और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर्स का भी नाम सामने आ रहा है।