कैबिनेट ने दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी
Punjab ujala news : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दो नई योजनाओं को मंजूरी दी गई. पहली है प्रधानमंत्री राष्ट्र कृषि विकास योजना (पीएम राष्ट्र कृषि विकास योजना) और दूसरी है कृष्णोन्नति योजना. इस पर सरकार 1 लाख 1321 करोड़ रुपये खर्च करेगी.इसके अलावा और भी कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनसे किसानों को फायदा होने वाला है. खाद्य तेल पर एक राष्ट्रीय मिशन को भी मंजूरी दी गई है। इस पर 10 हजार 103 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार ने खाद्य तेल के लिए एक राष्ट्रीय मिशन को मंजूरी दे दी है। इसमें खाद्य तेलों की उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 2031 तक खाद्य तेल उत्पादन को 20.2 मिलियन टन तक बढ़ाना है।
शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है. सरकार ने चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है. इस पर 63,246 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसकी कुल लंबाई 119 किमी होगी और इसमें 120 स्टेशन होंगे। इसके अलावा तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है. यह भी निर्णय लिया गया कि भारत ऊर्जा दक्षता हब का सदस्य बनेगा। शास्त्रीय भाषा में पाँच और भाषाएँ जोड़ी गई हैं। इनमें मराठी पाली, प्राकृत असमिया और बंगाली शामिल हैं।
