Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

Punjab ujala news : चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों में सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. पिछले तीन-चार दिनों से अचानक बढ़ी गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है. पिछले दिनों चंडीगढ़ में भी बारिश हुई थी. चंडीगढ़ से सटे जिलों में भी हल्की बारिश हुई, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और औसत तापमान 0.7 डिग्री तक गिर गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अच्छी बारिश की संभावना है. इसके अलावा जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी हल्की बारिश संभव है।