Weather : पंजाब समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Punjab ujala news : मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार, 23 सितंबर से मानसून की वापसी की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इस बीच कुछ राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है.
मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा और पंजाब में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पश्चिमी राजस्थान के पास एक कम दबाव बन गया है और बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी एक कम दबाव बन रहा है। इनके दोनों प्वाइंट इन राज्यों से होकर गुजर रहे हैं.
