Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाब सरकार में बड़े फेर-बदल की तैयारी

पंजाब सरकार में बड़े फेर-बदल की तैयारी

Punjab ujala news : पंजाब कैबिनेट का आज विस्तार होगा। संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है। पंजाब मंत्रिमंडल में जिन पांच नए चेहरों के शामिल कराए जाने की चर्चा है, उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉक्टर रविजोत, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत का नाम बताया जा रहा है। कैबिनेट से जिन 4 मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है, उनमें कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का नाम शामिल है।