Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर से भटकी अमृतसर जाने वाली ट्रेन, दूसरे रूट पर रवाना

जालंधर से भटकी अमृतसर जाने वाली ट्रेन, दूसरे रूट पर रवाना

वैसे तो भारतीय रेलवे अपने विशाल नेटवर्क के लिए जाना जाता है। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जो भारतीय रेलवे के लिए काफी परेशानी का कारण बन जाती हैं। एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने एक बार फिर भारतीय रेलवे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, कोलकाता से अमृतसर जा रही ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई.

हैरानी की बात यह है कि ट्रेन करीब 30 मिनट तक जालंधर स्टेशन से गलत दिशा में चलती रही। नकोदर जंक्शन पर 30 मिनट बाद ड्राइवर को होश आया। इसके बाद इंजन बदला गया और ट्रेन को वापस लाया गया। इस बीच ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा. कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल भी उठाए हैं.