Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Jalandhar : महिला व पुरुष से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद

Jalandhar : महिला व पुरुष से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद

थाना इंदौरा के अधीन आते गांव धमोता में नशा तस्करों के खिलाफ करवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला और युवक को चिट्टे की खेप समेत काबू किया है। महिला से पुलिस ने 8.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
उपरोक्त महिला को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना इंदौरा में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात रहे के गिरफ्तार आरोपी महिला कल्पना एक शातिर अपराधी है जिस पर पहले भी कई मुकदमे एनडीपीएस के दर्ज हैं। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य कार्रवाई में थाना डमटाल के अंतर्गत गांव छन्नी बेली में बलविंदर कुमार पुत्र गुलजारी लाल तहसील इंदौरा के घर दबिश देकर 11. 2 ग्राम हेरोइन पकड़ी है और आरोपी पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।