Search for:
  • Home/
  • India/
  • Business knowledge : अब इन तीन जगहों पर कर सकते हैं 5 लाख रुपये तक UPI पेमेंट

Business knowledge : अब इन तीन जगहों पर कर सकते हैं 5 लाख रुपये तक UPI पेमेंट

Punjab ujala news : देश में UPI पेमेंट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. चाहे रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदना हो या किसी को पैसे भेजना हो, यूपीआई हर जगह हमारी मदद करता है। UPI आपको आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ऑनलाइन पेमेंट की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है. हालाँकि, यह सुविधा कुछ श्रेणियों के लिए उपलब्ध होगी।

आपको बता दें कि आम तौर पर लेनदेन की सीमा 1 लाख रुपये है, जबकि पूंजी बाजार, बचत, बीमा और विदेशी आवक प्रेषण से संबंधित लेनदेन के लिए सीमा 2 लाख रुपये प्रति दिन है।

इन 3 तरह के UPI ट्रांजेक्शन पर 5 लाख रुपये तक की सीमा

  1. कर भुगतान
  2. अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान
  3. आईपीओ और आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए