Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर के सीनियर पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का हुआ निधन

जालंधर के सीनियर पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का हुआ निधन

Punjab ujala news : जालंधर में खुद का न्यूज पोर्टल व जालंधर के कई न्यूज पेपर में अपनी न्यूज भेजने वाले सीनियर पत्रकार स्वदेश नन्चाहल का अचानक निधन हो गया।आप को बता दें कि स्वदेश की मौत नेपाल में हुई है। दरअसल, वह अपने दोस्तों के साथ नेपाल की यात्रा पर गए थे। देर रात उनके ऑक्सीजन लेवल में अचानक कमी आ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन सुबह के समय अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। स्वदेश नन्चाहल के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है। उनके असामयिक निधन पर सभी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।