Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पाकिस्तान में हादसे में 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान में हादसे में 5 लोगों की मौत

Punjab ujala news : पाकिस्तान के पेशावर में मौसम खराब होने से आए तूफान ने कहर बरपाया। तेज हवाओं के कारण एक मकान की छत ढह गई। मलबे के नीचे घर में रहने वाले परिवार के 5 सदस्य दब गए, जिनकी मौत भी हो गई। मरने वालों में घर का मुखिया, उसकी पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसा पेशावर के चरसड्डा के तंगी तरंगजई गांव में हुआ।