Weather : जानें बाकी देश में मौसम का हाल
Punjab ujala news : मानसून के वापस जाने के दिन हैं, लेकिन मानसून की बारिश अभी तक कहर बरपा रही है। इसके साथ ही ठंड दस्तक दे चुकी है। दिल्ली-NCR में बुधवार को पूरी रात बारिश होती रही और आज सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा। ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और इससे सटे शहरों में बारिश होते रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा आज देशभर में 15 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट है।
