Weather : आज शाम से बदल जाएगा मौसम
Punjab ujala news : देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश ने कहर बरपाया है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों में राजस्थान, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. आईएमडी ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
गंगा पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
