पाकिस्तानी नागरिक कनाडा में गिरफ्तार
Punjab ujala news : अमेरिका के न्यूयॉर्क में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने जानकारी दी है। कनाडा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड अल-शाम (IS) को सामग्री और संसाधन मुहैया कराने की कोशिश करने का आरोप है। अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड ने बताया कि 20 साल के आरोपी मुहम्मद शाहजेब खान ने 7 अक्तूबर के आसपास न्यूयॉर्क शहर में आतंकवादी हमला करने की योजना बनाई थी। इसका मकसद आईएस के नाम पर यहूदियों का कत्लेआम करना था।
