AAP के पूर्व मंत्री ने जॉइन की कांग्रेस
Punjab ujala news : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव और पार्टी नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
