Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Kolkata Doctor Case : CBI को पोस्टमार्टम में छेड़छाड़ का अंदेशा

Kolkata Doctor Case : CBI को पोस्टमार्टम में छेड़छाड़ का अंदेशा

Punjab ujala news ; कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के रेप और हत्या मामले की जांच में सीबीआई को सबूतों से छेड़छाड़ किए जाने का संदेह है। केंद्रीय जांच एजेंसी इस एंगल से भी मामले को खंगाल रही है। सीबीआई अधिकारियों का मानना है कि अगर घटना में कुछ लोग शामिल थे तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने में भी कई लोग शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबियों को नौ अगस्त की सुबह पीड़िता का शव बरामद होने के तुरंत बाद सेमिनार हॉल में देखा गया था। वायरल वीडियो में पीड़िता का शव दिखाई नहीं दिया था। वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती।

घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने दावा किया था कि शव बरामद होने के बाद से सेमिनार हाल के बड़े हिस्से की घेराबंदी कर दी गई थी, लेकिन सीबीआई अधिकारी इसे सही नहीं मान रहे हैं। प्रोटोकॉल के मुताबिक पूरा सेमिनार अपराध से जुड़ा एक हिस्सा है। ऐसे में पूरे हॉल को सील किया जाना था, और कमरे में किसी के भी जाने पर रोक लगनी चाहिए थी।