Search for:
  • Home/
  • Haryana/
  • हरियाणा विधानसभा भंग होने के आसार

हरियाणा विधानसभा भंग होने के आसार

Punjab ujala news : हरियाणा में सरकार विधानसभा को भंग कर सकती है? इसलिए सरकार ने कल 31 अगस्त को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। अगस्त महीने की आखिरी कैबिनेट बैठक में विधानसभा को भंग करने का निर्णय लिया जा सकता है, जिसके लिए संविधान विशेषज्ञ की राय भी ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार किसी भी सूरत में मानसून सत्र बुलाए जाने के लिए तैयार नहीं है और सैनी सरकार को 6 महीने के भीतर सेशन बुलाया जाना जरूरी है। राज्य विधानसभा का सेशन 13 मार्च को हुआ था, जिसके बाद 12 सितंबर तक सेशन बुलाना जरूरी हो गया है। हरियाणा में इस समय 14वीं विधानसभा चल रही है, जिसका कार्यकाल 3 नवंबर तक है।