रूस को लेकर जेलेंस्की का बड़ा बयान
Punjab ujala news : यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को भारत पर कच्चे तेल की खरीद के माध्यम से रूस की “युद्ध अर्थव्यवस्था” को बनाए रखने में मदद करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने नई दिल्ली से कीव के चल रहे शांति प्रयासों की सफलता सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मास्को यात्रा के आरंभ होने के साथ ही यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल पर रूस द्वारा किए गए हमले से यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत या उसके नेता का सम्मान नहीं करते हैं।
