Crime : नोएडा में ऑटो में महिला से छेड़छाड़
Punjab ujala news : नोएडा फेस 2 में बीती रात ऑटो में महिला सवारी के साथ छेड़छाड़ हुई। ड्राइवर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और पुलिस को फोन करके शिकायत दी। पुलिस ने ऑटो वाले का नंबर ट्रेस करके उसका पीछा किया और मुठभेड़ के बाद बीते दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में ड्राइवर के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक ऑटो, एक तमंचा .315 बोर, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
