हरियाणा में JJP को बड़ा झटका, समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हुए विधायक रामकरण काला
Punjab ujala news : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी-जेजेपी में भगदड़ जारी है। जेजेपी विधायक रामकरण काला कांग्रेस में शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में जेजेपी विधायक रामकरण ने कांग्रेस ज्वाइन की। उनके साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। अबतक बीजेपी, जेजेपी व अन्य दलों से 45 विधायक और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कई और सीटिंग विधायक जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
