महाराष्ट्र में कांग्रेस के दो विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
Punjab ujala news : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। विधायक जीशान सिद्दीकी और हिरामन खोसकर कांग्रेस छोड़ सकते हैं। दोनों ने आज सुबह अजीत पवार से मुलाकात की है और काफी लंबी चर्चा हुई है। जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी पहले ही एनसीपी अजित गुट ज्वॉइन कर चुके हैं। ऐसे में अब जीशान का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए झटका हो सकता है।
