Search for:
  • Home/
  • Travel/
  • ईजीजेट एयरलाइन ने रद्द की फ्लाइटें

ईजीजेट एयरलाइन ने रद्द की फ्लाइटें

Punjab ujala news : ईजीजेट के पैसेंजर्स को अगले 3 दिन भारी परेशानी उठानी पड़ेगी, क्योंकि कंपनी ने पुर्तगाल से आने-जाने वाली 232 उड़ानें रद्द कर दी हैं, क्योंकि एयर केबिन क्रू हड़ताल पर चले गए हैं। पुर्तगाली समाचार पत्र एक्सप्रेसो के अनुसार, हड़ताल की घोषणा सबसे पहले जुलाई के अंत में की गई थी और इससे 160 उड़ानें प्रभावित होने की उम्मीद थी,लेकिन अब यह पता चला है कि कुल मिलाकर 200 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी, जिनमें ब्रिटेन से आने-जाने वाली 27 उड़ानें प्रभावित होंगी।