जालौन में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 घायल
Punjab ujala news : यूपी के जालौन स्कूली बच्चों को ले जा रही तेज रफ्तार वैन खाई में पलट गई। वैन के पलटने के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। वैन में सवार 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायल बच्चों को मेडिकल काॅलेज में रेफर किया गया है।
