Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • अगले 5 दिनों के लिए IMD का मौसम अलर्ट

अगले 5 दिनों के लिए IMD का मौसम अलर्ट

Punjab ujala news : बुधवार देर शाम दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हुई. आलम यह था कि दिल्ली को एनसीआर से जोड़ने वाली कई सड़कों पर पानी भर गया। ऑफिस से घर लौटते वक्त लोग जाम में फंस गए. मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आज और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी ने कहा कि चूंकि दिल्ली के आसपास मानसून जोन बन गया है, इसलिए इस सप्ताह के अंत से अगले सप्ताह तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश हो सकती है.