उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। भूस्खलन से उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में पुल टूट गया है। पुल के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में सड़क ध्वस्त हुई है। यमुना नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। यमुनोत्री मंदिर परिसर के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं कई इलाकों में लोगों को रेस्क्यू भी किया गया है।