भाजपा ने 8 राज्यों के प्रभारी और अध्यक्ष बदले
Punjab ujala news : भाजपा ने देररात 2 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और 6 राज्यों के प्रभारी बदल दिए। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर नियुक्तियां हुई हैं। आदेश में कहा गया है कि नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगीं। डॉ दिलीप जायसवाल बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी, सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़ का प्रभारी, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु का प्रभारी, राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान और डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विजया रहाटकर को राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया है। सुधाकर रेड्डी को तमिलनाडु का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।