नीति आयोग की बैठक में नहीं आएंगे पंजाब CM
Punjab ujala news : पंजाब ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक होने वाली है, जिसमें इंडिया गठबंधन ने शामिल नहीं होने का फैसला लिया था। अब सामने आया है कि पंजाब ने भी इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बैठक में नहीं आएंगे।
