Search for:
  • Home/
  • India/
  • किरण चौधरी बनी रहेंगी विधायक

किरण चौधरी बनी रहेंगी विधायक

Punjab ujala news : हरियाणा विधानसभा में किरण चौधरी की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग को लेकर दी गई कांग्रेस और जजपा की याचिकाओं पर विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने सोमवार को कार्रवाई की।

उन्होंने किरण चौधरी के खिलाफ दायर कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया। वहीं जजपा की याचिका को दाखिल कर लिया है। विधानसभा स्पीकर की कोर्ट में सोमवार को इन लंबित याचिकाओं पर सुनवाई की और आदेश दिया गया कि वे विधायक बनी रहेंगी।

कांग्रेस की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि किरण चौधरी 2019 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जीतीं थी। वो पार्टी के टिकट पर भिवानी जिले के तोशाम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुई। 18 जून 2024 को उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके अगले दिन 19 जून को वे भाजपा में शामिल हो गई।