Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • गुजरात में चरस की खेप मिली

गुजरात में चरस की खेप मिली

Punjab ujala news : गुजरात में द्वारका से नजदीक मोजप गांव के समुद्री तट पर लावारिस 21 पैकेट चरस के मिले। मीठापुर पुलिस ने जांच की तो मोजप से मिले 21 पैकेट में से 23.680 किलो चरस मिली। इसकी कीमत 11,84,00,000 रुपये बताई जा रही है। समुद्री तट से चरस की खेप मिलने के बाद द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। द्वारका के आसपास के समुद्री तटों से अबतक 136 पैकेट मिल चुके हैं, जिसका वजन 147.408 किलो वजन है। 73,70,35,000 कीमत बताई जा रही है।