Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • सेना की वर्दी में फिर दिखे चार संदिग्ध, पुलिस ने घेरा

सेना की वर्दी में फिर दिखे चार संदिग्ध, पुलिस ने घेरा

Punjab ujala news : जिला पठानकोट में लगातार संदिग्ध तत्वों का दिखना जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जिला पठानकोट के सीमावर्ती इलाके के पड़ोसी गांव बुमियाल में दो संदिग्ध किसी के घर रोटी मांगने गए थे, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था.

पठानकोट के हल्का सुजानपुर के गांव पदियां लहरी के पास चक माधो सिंह में सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध देखे गए हैं. जिस खेत में संदिग्ध को देखा गया था उसका मालिक मनवाल बाग का निवासी है और उसने जमीन की देखभाल के लिए 50 वर्षीय रूपलाल को नियुक्त किया है। इस पूरे वाक्ये से जिले में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है. हालाँकि, पुलिस और सेना को अभी तक जिले में पहले आए संदिग्धों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

अब एक बार फिर 16-17 जुलाई की रात खेत में पानी लगा रहे एक शख्स को चार संदिग्ध दिखे. उन्होंने पीड़ित से मामून कैंट का रास्ता पूछा, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस संबंध में जब पीड़ित से बात की गई तो उसने बताया कि 16-17 जुलाई की रात वह खेतों में पानी दे रहा था, तभी सेना की वर्दी पहने चार लोग उसके पास आए और उससे मामून कैंट का रास्ता पूछा। उनमें से एक ने मुझे रास्ता बताने के बाद कहा कि रास्ते में कुत्ते मिलेंगे. इतना कहकर वह मौके से वापस चला गया। पीड़ित ने बताया कि वे लोग हथियार से लैस थे और इसकी शिकायत गांव के सरपंच ने पुलिस को दी है.