Search for:
  • Home/
  • India/
  • भारतीय नौसेना का ओमान में रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय नौसेना का ओमान में रेस्क्यू ऑपरेशन

Punjab ujala news : भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तेग ने ओमान की खाड़ी में पलटे हुए तेल टैंकर एमवी प्रेस्टीज फाल्कन की मदद करते हुए 8 भरतीय और एक श्रीलंका के नागरिक को सुरक्षित बचा लिया है। भारतीय नौसेना ने न्यूज़ 24 को जानकारी देते हुए बताया कि एमवी 15 जुलाई को रास मदरका, ओमान के दक्षिण-पूर्व में लगभग 25 एनएम की दूरी पर पलटी थी। एमवी में 13 भारतीय और 3 श्रीलंकाई सहित 16 चालक दल सवार थे। खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में इंडियन नेवी को बहुत परेशानी हो रही है, लेकिन भारतीय नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री टोही विमान P8I भी जीवित बचे लोगों की तलाश में सहायता कर रहा है।