पंजाब के इन इलाकों में छाए काले बादल
Punjab ujala news : मौसम एक बार फिर करवट लेना शुरू कर रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक बादल छाए हुए हैं. देश के कई राज्यों में मॉनसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. मुंबई में बाढ़ आ गई है तो पूरा असम जलमग्न हो गया है. हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से हालात खराब हैं. देशभर में नदियां तेजी से बह रही हैं.अन्य राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई है.
