Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • हाथरस भगदड़ कांड में 2 और गिरफ्तार

हाथरस भगदड़ कांड में 2 और गिरफ्तार

Punjab ujala news: हाथरस मामले में पुलिस ने 2 और गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने दुर्गेश और दलबीर को गिरफ्तार किया है। दोनों सत्संग वाले दिन मौके पर मौजूद थे। सत्संग के दौरान दोनों ही सेवादार थे। इन दोनों का बेहद एक्टिव रोल था। इन पर ही सत्संग को कराने और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी थी। दुर्गेश कुमार सक्सेना मैनपुरी में सेवादार था और उस दिन हाथरस में मौजूद था, जबकि दलबीर सिंह, मैनपुरी आश्रम में सेवादार था। इस मामले में अब तक मुख्य सेवादर देव प्रकाश मधुकर समेत 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि जब भगदड़ मची, तब भोले बाबा मौजूद था और हंगामा होते देख चला गया था।