Search for:
  • Home/
  • India/
  • अमरनाथ यात्रा रोकी गई; बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक

अमरनाथ यात्रा रोकी गई; बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक

Punjab ujala news : मानसून की भारी बारिश से देशभर में हालात खराब है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। जम्मू कश्मीर में भी मानसून दस्तक देने लगा है, जिसका सबसे पहला असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ा। जी हां, खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। जम्मू पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।

वहीं उत्तराखंड के चमोली में आज बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिसे ट्रैफिक बाधित हुआ। हिमाचल प्रदेश में बीती रात मनाली-लेह हाईवे पर फ्लैश फ्लड हुआ, जिसकी चपेट में कई वाहन आ गए। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक तीनों राज्यों में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे इन तीनों राज्यों के ट्रिप पर न जाएं और खराब मौसम से अपना बचाव करें।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी

खराब मौसम और बारिश से हालातों को देखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, अमरनाथ यात्री नेशनल हाईवे-44 पर सफर करते समय दोपहर एक बजे तक जिखैनी उधमपुर, 2 बजे तक चंद्रकोट रामबन और 3 बजे तक बनिहाल को पार कर सकते हैं, इसके बाद इन इलाकों में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अगर किसी कारण से रास्ता पार नहीं कर पाते तो वाहन जहां होंगे, वहीं रोक दिए जाएंगे और फिर अगले दिन ही आगे जाने की अनुमति मिलेगी।