अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई
Punjab ujala news : दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे। उनकी जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन सुनवाई 17 जुलाई तक के लिए टाल दी गई। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस भी जारी किया है। हाईकोर्ट ने पूछा कि आप जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट आ गए। ट्रायल कोर्ट क्यों नहीं गए तो केजरीवाल के वकील सिंघवी ने कहा कि ऐसा किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व के फैसलों में भी ऐसा कहा है।
