Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • हाथरस हादसे की जांच नोएडा तक पहुंची

हाथरस हादसे की जांच नोएडा तक पहुंची

Punjab ujala news : हाथरस हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित कर दिया गया है। नारायण साकार हरी उर्फ भोले बाबा के नोएडा सेक्टर 87 स्थित आश्रम में आज सुबह UP पुलिस पहुंची। पुलिस 20 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। भोले बाबा के आश्रम के बाहर पुलिस तैनात है। कुछ महिलाओं से भी हाथरस पुलिस पूछताछ कर रही है। 100 से अधिक लोगों की सीडीआर हाथरस पुलिस खंगाल रही है। प्रदेश के कई जनपदों में दबिश जारी है। एडीजी जॉन आगरा ने पुलिस टीमें बनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है।