PM मोदी से मिलने पहुंची टीम इंडिया
Punjab ujala news ; इंडियन क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए पहुंच गई है। उनके साथ नाश्ते पर चर्चा के साथ सम्मान समारोह का प्रोग्राम भी है। 7 लोक कल्याण मार्ग पर बने आवास में टीम इंडिया प्रधानमंत्री मोदी से मिलेगी। टीम आज सुबह ही बारबाडोस से चार्टर्ड प्लेन में इंडिया पहुंची और ITC मौर्या होटल में ठहरी हुई है।
