Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पिथौरागढ़ में एक SUV कार खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हैं।

पिथौरागढ़ में एक SUV कार खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हैं।

(Punjab ujala news)उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में एक SUV कार खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हैं। कुमांऊ IG नीलेश आनंद ने बताया कि बोलेरो कार में कुल 11 लोग सवार थे। दोनों घायलों की भी हालत गंभीर है। हादसा पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी ब्लॉक के होकरा में हुआ। कार सवार लोग बागेश्वर जिले के शामा गांव से होकरा में कोकिला देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।कुमांऊ IG नीलेश आनंद ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। CM धामी ने कहा- बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।