अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
Punjab ujala news : अरविंद केजरीवाल की 3 दिन की CBI कस्टडी आज खत्म हो रही है। इसलिए आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देशव्यापी हल्ला बोल है। देशभर में आज पार्टी कार्यकर्ता जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
