सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की बड़ी कटौती
Punjab ujala news : महाराष्ट्र सरकार ने डीजल पर टैक्स 24 फीसदी से घटाकर 21 फीसदी कर दिया है. यह सुविधा मुंबई क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसका मतलब है कि डीजल की कीमत में करीब 2 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी. पेट्रोल पर टैक्स भी 26 से घटाकर 25 फीसदी कर दिया गया है और अब पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है.
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को राज्य के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में घोषणा की कि महिलाओं को जुलाई से 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
