Search for:
  • Home/
  • India/
  • अनशन पर बैठी आतिशी के सामने विरोध प्रदर्शन

अनशन पर बैठी आतिशी के सामने विरोध प्रदर्शन

Punjab ujala news : दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई हैं। आज सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने उस स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां वे अनशन पर बैठी हैं। वॉलंटियर्स अपनी नौकरी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी संदीप भारद्वाज कहते हैं कि मैं एक डीटीसी बस मार्शल हूं। 31 अक्टूबर 2023 को दिल्ली सरकार ने हमें एक पत्र भेजा और बताया कि हमें नौकरी से निकाला जा रहा है। 8 महीने तक हमने राजघाट पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने हमें धोखा दिया है। हम इस सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं कि अगर कल तक हमारे लिए कुछ भी ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो हम यहीं धरने पर बैठेंगे।