हिमाचल में रोडवेज बस हादसा, ड्राइवर कंडक्टर समेत 4 की मौत
Punjab ujala news : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे नहीं रुक रहे हैं. अब ताजा मामले में रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई है. यह हादसा शिमला जिले में हुआ और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद बस एक सड़क से दूसरी सड़क पर घूम गई और किनारे पर फंस गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, हादसा शिमला से 90 किलोमीटर दूर हुआ. शुक्रवार सुबह जुबल में एचआरटीसी की गिलटाडी रोड पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बस एक सड़क से पलटकर दूसरी सड़क के किनारे उतर गई. हादसे में बस की छत उड़ गई। घटना के दौरान बस में कुल 7 लोग सवार थे और इनमें से चार की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो की यह बस जुबल तहसील के अंतर्गत कुड्डू से गिलटाड़ी जा रही थी। यह बस सुबह छह बजे रूट पर चली लेकिन चार किलोमीटर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
