Search for:
  • Home/
  • India/
  • अरविंद केजरीवाल की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती

अरविंद केजरीवाल की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती

Punjab ujala news : अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन उनकी जमानत को ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। ईडी के वकील ने केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने की मांग की है और याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग भी की है। वहीं अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गई है। उन्हें जेल से बाहर लाने की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वहीं ED की याचिका पर जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविन्द्र जडेजा की बेंच सुनवाई करेगी।